Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 21, 2025

ऊंची चोटी चूड़धार में आज सीजन का चौथा हिमपात हुआ ,डेढ़ फीट से ज्यादा बर्फबारी दर्ज की गई

News portals-सबकी खबर (पांवटा साहिब )

सिरमौर जिले की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार में शनिवार को सीजन का चौथा हिमपात हुआ। सुबह करीब चार बजे से चूड़धार में बर्फबारी का सिलसिला शुरू हुआ। जबकि मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्र नोहराधार, हरिपुरधार क्षेत्र के चाबधार, जौ का बाग, थियानबाग आदि में दो इंच बर्फबारी दर्ज की गई। चूड़धार में डेढ़ फीट से ज्यादा बर्फबारी दर्ज की गई। यहां पहले ही करीबएक फीट बर्फ जमी पड़ी है। बर्फबारी से समूचे क्षेत्र में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। वही मैदानी भाग में भी बारिश खूब हुई जिससे तापमान में भी गिरावट आई है |

चूड़धार में तापमान माइनस में होने के चलते जल स्रोत जाम हो गए हैं। मंदिर में पुजारी कमलानंद गिरी ने बताया कि यहां पर पानी जाम हो गया है और बर्फ के पानी से पीने व नहाने की व्यवस्था करनी पड़ रही है। हालांकि मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्र नोहराधार आदि में बिजली पानीए सड़क सुविधाएं सुचारू रूप से हैं। बर्फबारी व बारिश फसलों के लिए लाभदायक बताई जा रही है।

Read Previous

आजादी के बाद केन्द्र सरकार ने किसान हित में ऐतिहासिक फैसले लिए है -राकेश शर्मा

Read Next

कृषि विभाग ने संगड़ाह में उपलब्ध करवाया उन्नत किस्म का बीज का आलू

error: Content is protected !!