Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 21, 2025

कांग्रेस ने पूर्व विधायक डॉ प्रेम को श्रद्धांजलि दी ,15 लोगो ने भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल

15 लोगों को पार्टी मे किया शामिल

News portals-सबकी खबर (संगड़ाह)

रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह की पुण्यतिथि पर क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। उनके पुत्र एवं स्थानीय कांग्रेस विधायक विनय कुमार के आवास प्रेम भवन में बुधवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। उपमंडल संगड़ाह के गांव के खेगुआ में आयोजित इस कार्यक्रम मे मंडल अध्यक्ष तपेंद्र चौहान, जिला परिषद अध्यक्ष दिलीप चौहान व मित्र सिंह तोमर, यशपाल चौहान, रामलाल शर्मा तथा जगत सिंह आदि कांग्रेसी मौजूद रहे। इस दौरान कांग्रेसियों ने छह बार क्षेत्र के विधायक रहे प्रेम सिहं कार्यकाल में क्षेत्र में हुए विकास कार्यों को याद किया। उन्होंने वर्तमान प्रदेश सरकार तथा मुख्यमंत्री पर हिमाचल के पहले मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र रहे रेणुकाजी अथवा संगड़ाह क्षेत्र की अनदेखी के आरोप भी लगाए।

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल होने वालों की लिस्ट

पूर्व विधायक प्रेम सिंह को श्रधांजली अर्पित करने के बाद स्थानीय विधायक की मौजूदगी मे 15 लोगों को भाजपा मे शामिल करने संबधी औपचाकता भी कांग्रेस नेताओं द्वारा निभाई गई। कांग्रेस मंडल प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने यहां जारी मे कहा कि, इस अवसर पर पूर्ण शर्मा, विनोद शर्मा, कुसुम सैनी, सीमा शर्मा, कमला देवी, गीता ठाकुर, विमला देवी, सरस्वती देवी, सुदेश देवी, रणदीप सिंह, विवेक कुमार, प्रेमपाल, सुभाष, अरुण चौहान व कमल राज बीजेपी छोड़ कांग्रेस मे शामिल हुए। उन्होने कहा कि, प्रदेश सरकार द्वरा संगड़ाह मे ज्युडीशियल कोर्ट, नौहराधार मे महाविद्यालय व क्षेत्र मे चार एनएच जैसे चुनावी वादे पूरे नही किए गए।

Read Previous

अढ़ाई साल से डाकघर में नहीं बन सका एक भी आधार कार्ड

Read Next

भाजपा मंडल की बैठक में सरकारी योजनाओं पर चर्चा

error: Content is protected !!