Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

April 15, 2025

झलेड़ा में कबाड़ के एक गोदाम में हुआ भयंकर धमाका , 15 फीट दूर गिरे मजदूर के चिथड़े

News portals-सबकी खबर (ऊना)

प्रदेश के ऊना जिले के झलेड़ा में कबाड़ के एक गोदाम में मंगलवार को भयंकर धमाका हुआ है |धमाके में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई| मृतक का नाम राजेंद्र कुमार उर्फ काका व उम्र 45 वर्ष बताई गई है | मृतक स्थानीय निवासी झलेड़ा का ही बताया गया है |

यह व्यक्ति लगभग 12 वर्षो से इसी जगह पर काम कर रहा था | पुलिस ने जानकारी मिलते ही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए रीजनल अस्पताल भेज दिया है। गोदाम में काम करने वाले अन्य मजदूरो के बयान दर्ज किए गवाए है |

बताया जा रहा है कि धमाका अत्यधिक जोरदार था मृतक राजेंद्र कुमार धमाके के साथ उड़कर लगभग 15 फीट दूर गया और वही उसके शरीर में के चिथड़े-चिथड़े उड़ गए | पुलिस मामले कि जांच करने में लगी हुई है |

Read Previous

अनुसंधान का मूलभूत क्षेत्र इलेक्ट्रिक वाहन होंगे

Read Next

भाजपा विजयश्री के लिए अग्रेसर : बिंदल

Most Popular

error: Content is protected !!