News portals-सबकी खबर (डेस्क-पांवटा ) काजल शर्मा
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के मीडिया अध्यक्ष हर्षवर्धन चौहान द्वारा मुख्यमंत्री व सरकार पर लगाए सभी आरोप निराधार व तथ्य से परे हैं। कांग्रेस पार्टी ने लम्बे समय तक प्रदेश में राज किया हैं और उसे सत्ता में रहने की आदत हैं लेकिन प्रदेश की जनता ने 2017 के विधानसभा चुनाव व 2019 के लोकसभा चुनाव में जमीनी हकीकत दिखा दी हैं। जिससे कांग्रेसी नेता बोखला कर अनाप शनाप ब्यान बाजी कर रहे हैं।भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एव खाद्य आपूर्ति विभाग के उपाध्यक्ष बलदेब तोमर ने कहा कि कांग्रेस उप चुनाव जीतने के बाद बड़े बड़े सपमे देख रही हैं।उनके सपने 2022 के विधानसभा चुनाव में टूट जाने हैं। उन्होंने हर्षवर्धन चौहान के उस बयान जिसमे उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की लोकप्रियता खत्म होने की बात कही हैं उस बयान का जबाब देते हुए कहा कि आज जय राम ठाकुर देश के सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री में से एक हैं।
उनकी लोकप्रियता का जबाब 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिल गया था जिसमे 68 विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को मुँह की खानी पड़ी। स्वयं हर्षवर्धन चौहान के चुनाव क्षेत्र शिलाई से भाजपा को 10 हजार से ज्यादा की बढ़त मिली थी। मुख्यमंत्री की के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी देश भर में रिकार्ड तोड़ मत से जीते थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने जो विश्वास भाजपा पर जताया था वह आज भी बरकरार हैं। उन्होंने कहा कि हर्षवर्धन चौहान प्रदेश की बात छोड़कर शिलाई के विकास की बात करे। पिछली बार कांग्रेस की सरकार थी वह बताए कि उन्होंने उस समय शिलाई के लिए क्या किया। केवल ओर केवल शिलाई की जनता को गुमराह किया गया है। जब कांग्रेस की सरकार थी तब वह बोलते थे कि में तो विधायक नही हु ओर अब सरकार का रोना पीटते हैं, पर इससे कम चलने वाला नही हैं अब शिलाई की जनता जागरूक हो गई हैं।
उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी हैं समूचे प्रदेश में एक समान विकास हुवा हैं। मुख्यमंत्री ने बिना किसी भेदभाव के उपरा हलचल निचला हिमाचल, लाल टोपी व हरी टोपी वाली राजनीति को विराम देते हुए समस्थ प्रदेश का एक समान विकास किया हैं। इसी विकास के दम पर 2022 में जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। हर्षवर्धन चौहान भी शिलाई में अपनी जमीन खिसकती देख कर बोखला गए हैं। आज शिलाई में भी एक समान विकास हो रहा हैं और जो शिलाई विकास दृष्टि से अंतिम पंक्ति में आता था उसे आज अग्रिम पंक्ति में लाने का प्रयास किया जा रहा हैं।
Recent Comments