News portals-सबकी खबर (शिमला ) राजधानी शिमला में स्थित हिमाचल यूनिवर्सिटी में छात्र पर जानलेवा हमला करने के आरोप में शिमला पुलिस ने दो और युवाओं को गिरफ्तार किया है.. शिमला के एसएसपी गौरव सिंह ने इसकी पुष्टि की है.. उन्होंने बताया कि
जिला शिमला पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कानून-व्यवस्था भंग करने एवं हिंसात्मक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति अपनाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई है।

पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता अंकित चंदेल ने शिकायत दर्ज करवाई कि दिनांक 27.02.2026 को सायं, समरहिल स्थित यूनिवर्सिटी डिस्पेंसरी के समीप SFI से जुड़े कुछ छात्रों द्वारा उस पर लोहे की रॉड से हमला किया गया, जिससे उसे सिर पर चोटें आईं। उक्त शिकायत के आधार पर पुलिस थाना बालूगंज में अभियोग संख्या 30/2026 दिनांक 27.02.2026, धारा 118(1), 191(2), 191(3), 190, 351(2) BNS के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया गया।

अन्वेषण के दौरान पूर्व में इस प्रकरण में संलिप्त तीन आरोपियों—देवराज उर्फ राजेश, विवेक बिरसांटा एवं अंशुल मिन्हास—को दिनांक 21.03.2026 को गिरफ्तार किया जा चुका है, जो वर्तमान में न्यायिक हिरासत में हैं।

अन्वेषण को आगे बढ़ाते हुए, दिनांक 30/31.03.2026 की रात्रि को इस मामले में संलिप्त दो अन्य आरोपी—
1. कमल देव शर्मा निवासी गांव हकाईना, डाकघर झकांडू, थाना व तहसील शिलाई, जिला सिरमौर, उम्र 26 वर्ष
2. प्रवेश कुमार निवासी गांव द्राविल, डाकघर झकांडू, थाना व तहसील शिलाई, जिला सिरमौर, उम्र 21 वर्ष
को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ,जहां से इन्हें तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *