Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 10, 2025

पति ने कहासुनी के बाद खोया आपा; ईंट से फोड़ा सिर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

News portals-सबकी खबर (अंब)

विकास खंड अंब के तहत पंजोआ लडोली में एक प्रवासी महिला को उसके पति ने मार डाला। मृत महिला की पहचान गुड्डो (27) निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार आरोपी बली मोहम्मद (29) पंजोआ लडोली में एक किराए की दुकान में अपने चार बच्चों व पत्नी के साथ पिछले करीब तीन महीने से रह रहा था। यह परिवार यहां लेबर का काम करता है। इनकी सबसे बड़ी लड़की की उम्र आठ साल है। शनिवार रात का खाना खाने के बाद बच्चे सो गए, लेकिन पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर बहसबाजी शुरू हो गई।

झगड़ा इतना बढ़ गया कि पति ने अपना आपा खोकर अंदर पड़ी इर्ंट से पत्नी का सिर पर फोड़ दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने खुद को भी घायल कर लिया। आरोपी जिस  दुकाननुमा कमरे में रहता था, वहां से थोड़ी ही दूरी पर अन्य प्रवासी भी रहते हैं।  रविवार सुबह जब घायलावस्था में अन्य प्रवासियों ने उन्हें देखा तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने पूरी छानबीन करने के बाद सारी घटना से पर्दा उठाया और आरोपी को हिरासत में ले लिया। एसएचओ गौरव भारद्वाज ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया गया है।

Read Previous

कोरोना वायरस : आगामी एक माह तक किराया न लें, आदेशों की अवहेलना पर दो साल की सजा

Read Next

हॉटस्पॉट की लिस्ट जारी, सोलन-सिरमौर में दो-दो, चंबा में तीन स्थान सील

error: Content is protected !!