Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 16, 2025

नए युग’ के युद्ध पर सार्थक विमर्श के साथ भारतीय सेना की अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न |

News portals-सबकी खबर (नई दिल्ली )

भविष्य के युद्ध पर गंभीर विचार-विमर्श और विश्लेषण के साथ दो दिवसीय प्रज्ञान सम्मेलन 2020 आज नई दिल्ली में संपन्न हुआ। संगोष्ठी में आज विशेष संबोधन उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एस के सैनी द्वारा किया गया। लेफ्टिनेंट जनरल एस के सैनी ने दोहराया कि युद्ध की प्रकृति बनी रहती है लेकिन उसकी विशेषता बदलती रहती है। भारतीय सेना को कार्रवाई के सभी पक्षों की तैयारी करनी चाहिए। उन्होंने नई प्रौद्योगिकी अपनाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि इस पर अत्यधिक निर्भरता नहीं होनी चाहिए।

उप सेना अध्यक्ष के विशेष संबोधन के बाद दो पैनल चर्चाएं हुईं। पहले सत्र में “’ट्रांसफॉरमेशन इन द बैटलस्पेसेज” विषय पर चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने 21वीं सदी के युद्ध स्थल में परिवर्तन पर, विशेष कर अग्नेय शक्ति और अन्य युद्ध साजोसामान के संदर्भ में, फोकस किया।

दूसरे सत्र में “हाइब्रिड/सबकंवेंशनल वारफेययर” विषय पर चर्चा हुई। इसमें धुंधले क्षेत्र में कार्रवाई, शहरी युद्ध, बिना सरकारी समर्थन के लड़ाकुओं और प्रौद्योगिकी तथा सोशल मीडिया जैसी समकालीन चुनौतियों पर चर्चा की गई।

दो दिन (4-5 मार्च) की इस अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में चार सत्रों में चार अलग अलग विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। संगोष्ठी क्षेत्र के अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय विशेषज्ञों को एक मंच पर लाने में सफल हुई। इसमें सेना के तीनो अंगों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, देश के अग्रणी थिंग टैंक और अकादमिक संस्थानों ने सक्रिय भागीदारी की। संगोष्ठी ने भविष्य के युद्ध की जटिल गति के विश्लेषण में योगदान दिया। प्रज्ञान 2020 संपन्न होने के साथ भारतीय सेना से संबद्ध स्वायत्त थिंक टैंक सीएलएडब्ल्यूएस ने बदलते सुरक्षा परिदृश्य और जमीनी युद्ध की विकसित प्रकृति में भारत की रणनीतिक और सैन्य सोच को आगे बढ़ाकर एक और उपलब्धि हासिल की।

Read Previous

कोरोना वायरस के प्रकोप से निपटने के लिए देश में दवाओं की कमी नहीं : सदानंद गौड़ा

Read Next

केन्‍द्रीय मानव संसाधन मंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाली युवा सामाजिक कार्यकर्ता अंजु रानी को सम्‍मानित किया |

error: Content is protected !!