Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 19, 2025

जयराम ने दिया प्रदेश को सामाजिक विकास का मॉडल : मीनाक्षी लेखी

News portals- सबकी खबर (शिमला) राष्टीय प्रवक्ता और नई दिल्ली से सांसद मीनाक्षी लेखी ने शिमला में पत्रकार वार्ता की। उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमत्री नरेंन्द्र मोदी हिमाचल को अपना दूसरा घर मानते हैं। डबल इंजन की सरकार में हिमाचल प्रदेश ने न सिर्फ तेज गति से विकास किया है बल्कि हर स्तर पर सामाजिक बदलाव भी तय किए हैं। प्रदेश की जयराम सरकार की तारीफ करते हुए उन्होनें कहा कि जयराम सरकार ने कोरोना काल में प्रदेश के हर व्यक्ति के हित में बेहतरीन काम किया है। स्वास्थ्य क्षेत्र में जो बदलाव हिमाचल प्रदेश में डबल इंजन की सरकार में हुए हैं वो अन्य सरकारों के लिए उदाहरण हैं। मीनाक्षी लेखी ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी के पदचिन्हों पर चल हिमाचल प्रदेश को आगे बड़ा रहे हैं। आयुषमान भारत और हिमकेयर योजना से प्रदेश के लाखों परिवारों को इसका लाभ हुआ हैं।मीनाक्षी लेखी ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश को सामाजिक सुरक्षा मॉडल प्रदान किया है। जयराम सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना लागू करके प्रदेश के बजुर्गों को सम्मान देने के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने का बेतहरीन कार्य किया है। हर घर को नल से जल योजना के अतंर्गत प्रदेश के हर घर को शुद्ध जल पहुंचाने का कार्य किया है। इससे स्पष्ट होता है कि डबल इंजन की सरकार प्रदेश के सामाजिक मुद्दों के प्रति कितनी संवेदनशील है। महिला सुरक्षा व महिला उत्थान में भाजपा ने न केवल प्रदेश स्तर पर बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार कार्य किया है। मीनाक्षी लेखी ने कहा कि भाजपा एकमात्र दल है जिसने महिलाओं की 33 प्रतिशत भूमिका को संगठन में अनिवार्य किया है। महिला सम्मान के प्रति भारतीय जनता पार्टी का दृष्टिकोण अन्य राजनीतिक दलों के मुकाबले बहुत प्रखर दिखता है। यही वजह है कि आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बडी पार्टी बनकर उभरी है। उन्होंने कहा कि बेटी है अनमोल योजना के तहत लैंगिग समानता को बढ़ावा दिया है। इस योजना के तहत प्रदेश की 1 लाख 7 हजार 823 बेटियों को लाभ मिला है और प्रदेश सरकार ने इस योजना के तहत 32.94 करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है। जयराम सरकार ने स्वयं सहायता समूहों को सशक्त करने का काम किया है। इन समूहों ने महिला सशक्तीकरण और स्व रोजगार को बढ़ावा दिया है। वर्ष 2020-21 तक 5 हजार 247 स्वयं सहायता समूहों का गठन हुआ है। जबकि कांग्रेस कार्यकाल में यह केवल 2 हजार 934 थे। नारी को नमन योजना के तहत महिलाओं को हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में आधा किराया निर्धारित किया है, जिसका लाभ प्रदेश की करीब 1 लाख 25 हज़ार महिलाएं प्रतिदिन लेती हैं। मीनाक्षी लेखी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में हिमाचल में कई विशेष कार्य हुए हैं। जब हम तुलनात्मक स्तर पर देखते हैं तो हिमाचल प्रदेश बहुत ऊपर नजर आता है चाहे वो दिल्ली हो या फिर देश का अन्य कोई राज्य। जयराम सरकार ने इस पहाड़ी राज्य में संस्थाओं को विकसित करने के साथ-साथ उनके सुचारू रूप से संचालन में विशेष उपलब्धि हासिल की है।

उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने जिला सिरमौर के गिरीपार के हाटी समुदाय को जनजातीय समुदाय का दर्जा देकर 3.25 लाख लोगों की 55 वर्षों से चली आ रही मांग को पूरा किया है। आज की पूर्व सरकारों ने हाटी जैसे संवेदनशील मुद्दे पर गिरीपार की जनता को गुमराह किया। डबल इंजन सरकार के प्रयासों से ही आज हिमाचल प्रदेश देश का पहला एलपीजी युक्त धुंआमुक्त राज्य बना है। यही नहीं एनीमिया मुक्त सूचकांक में हिमाचल प्रदेश तीसरे स्थान पर है।

Read Previous

अधिकारियों को आंगनबाड़ी केंद्रों में खाली पड़े 26 पदों को जल्द भरने के निर्देश: रामकुमार गौतम

Read Next

किशनपुरा पंचायत से कॉग्रेस ने की गारंटी कार्ड योजना की शुरुआत

error: Content is protected !!