Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 20, 2025

जयराम सरकार लोगों की आवाजाही के लिए ऑनलाइन पंजीकरण व्यवस्था कर सकती हे खत्म

News portals-सबकी खबर (शिमला)

जयराम सरकार लोगों की आवाजाही के लिए ऑनलाइन पंजीकरण व्यवस्था खत्म कर सकती है। केंद्र सरकार के निर्देशानुसार अब पर्यटकों और आम लोगों के लिए हिमाचल की सीमाएं खुलेंगी या नहीं, इसका फैसला कैबिनेट बैठक में सोमवार को हो सकता है।

कोविड की निगेटिव रिपोर्ट आने और होटल बुकिंग के मामले में भी छूट दी जा सकती है। केंद्र ने भी लोगों की आवाजाही और सामान लाने-ले जाने पर प्रतिबंध खत्म करने के निर्देश दिए हैं। कैबिनेट बैठक सोमवार सुबह दस बजे राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में प्रस्तावित है।

बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर लोगों की राज्य से बाहर और भीतर बेरोकटोक आवाजाही के केंद्रीय निर्देशों पर कैबिनेट के अन्य सदस्यों से चर्चा कर सकते हैं। हिमाचल में अभी तक पंजीकरण के बाद ही लोग राज्य से बाहर जा सकते हैं।

निर्धारित समय के भीतर उन्हें लौटना होता है। इसमें अब रियायत दी जा सकती है। पर्यटन विभाग इस संबंध में एक प्रस्ताव कैबिनेट में रखने जा रहा है। इसमें 72 घंटे के लिए हिमाचल आने वाले सैलानियों को कोरोना वायरस की निगेटिव रिपोर्ट साथ लाने की शर्त से छुटकारा मिल सकता है। बैठक में कई अन्य फैसले भी संभावित हैं।

 

Read Previous

वन भूमि पर औषधीय पौधे लगा सकेगी स्थानीय जनता

Read Next

एसडीएम से छीनीं जाएंगी लाइसेंस बनाने की शक्तियां

error: Content is protected !!