Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 20, 2025

कमरऊ के युवा व्यवसायी जगदीश तोमर बने भाजपा ओधोगिक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य

News portals-सबकी खबर (पांवटा साहिब )

शिलाई  विधानसभा क्षेत्र के कमरऊ गांव के खनन व्यवसायी एवं उद्यमी जगदीश तोमर की भाजपा औद्योगिक प्रकोष्ठ में एंट्री हुई है। जगदीश तोमर प्रदेश मुख्यमंत्री से लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, उद्योग मंत्री, ऊर्जा मंत्री, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष तक सभी के काफी करीबी माने जाते है। भारतीय जनता पार्टी एवं सामाजिक सेवाओं से जुड़े रहने की उनकी कार्यशैली एवं योग्यता को देखते हुए पार्टी ने भी उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है।

बता दे कि सोमवार को औद्योगिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुमीत शर्मा ने उन्हे प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य नियुक्त किया है। जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब, शिलाई क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। सोमवार से ही जगदीश तोमर को फेसबुक, व्हाट्सअप आदि सोशल मीडिया पर बधाईयों का खूब तांता लगा है।

दरअसल, प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुमित शर्मा ने भाजपा प्रदेश औद्योगिक प्रकोष्ठ कार्यकारिणी की घोषणा की है। जिसमें सिरमौर के शिलाई से कमरऊ निवासी जगदीश तोमर और पांवटा साहिब से नवीन अग्रवाल सहित नालागढ़ से समर सिंह चंदेल, परवाणू से मनोज बिंदल, मंडी से सुधांशु कपूर, पालमपुर से अनिल शर्मा, डलहौजी चंबा से सचिन महाजन, नूरपुर से दिनेश सिंह, हरौली ऊना से राजीव राणा तथा गगरेट उना से महेंद्र डढवाल के नाम शामिल है।


जगदीश तोमर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, उद्योग मंत्री वीरेंद्र कंवर, ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, खाद्य एवं आपूर्ती निगम विभाग के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर समेत उच्च पदाधिकारियों का धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो मुझ पर विश्वास कर जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी निष्ठाभाव से निभाने का पूरा प्रयास रहेगा।

Read Previous

बढ़ाना पंचायत का नाम बदलकर “कलाथा भढ़ाना” करने पर ग्रामीण नाखुश, किया हंगामा

Read Next

हिमाचल में अब उद्योगों में उत्पादन के हिसाब से रखे जायेंगे कामगार -उद्योग मंत्री

error: Content is protected !!