Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 10, 2025

मनाली के सक्षम ने ओडिशा में बॉक्सिंग स्पर्धा के 81 किलो भारवर्ग में जीता सोना |

News portals- सबकी खबर (कांगड़ा)

हिमाचली टेलेंट का ओडिशा में खेलो इंडिया खेलो यूनिवर्सिटी गेम्स की बॉक्सिंग स्पर्धा में पहली मर्तबा स्वर्ण पदक लाना बड़ी उपलब्धि है। हाल ही में ओडिशा में आयोजित खेलो इंडिया खेलो यूनिवर्सिटी में हिमाचल के चार लड़कों और चार लड़कियों ने हिस्सा लिया।

खेलो इंडिया खेलो यूनिवर्सिटी में यह पहला मौका है, जब हिमाचल से सीनियर वर्ग में चार लड़कों और लड़कियों का चयन हुआ है। मनाली के सक्षम ने 81 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल कर हिमाचल का नाम चमकाया है। फाइनल मुकाबला कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में हुआ। यह टीम ओवरऑल तीसरे स्थान पर रही।

हिमाचली कोच मानक कहते हैं कि प्रदेश में बॉक्सिंग के क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, लेकिन आधारभूत ढांचा विकसित न होने की वजह से प्रशिक्षण में कमी रह जाती है। बावजूद इसके खिलाडि़यों का राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड लाना बड़ी उपलब्धि है। मानक ने बताया कि बॉक्सिंग के लिए यहां आधारभूत ढांचा उपलब्ध करवाने के बारे में हिमाचल सरकार के प्रतिनिधियों से मांग की गई थी, लेकिन वह पूरी नहीं हो पाई हैं।

Read Previous

राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित पालमपुर की बेटी को देश सेवा का जुनून, दादा को मानती हैं प्रेरणा |

Read Next

जयपुर में 67 सीनियर नेशनल कबड्डी स्पर्धा में कब्जाई चांदी |

error: Content is protected !!