Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

April 9, 2025

पर्वतारोही अमित नेगी ने मुख्यमंत्री से भेंट की

News portals-सबकी खबर (शिमला ) पर्वतारोही अमित नेगी ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि 15 मार्च, 2023 से वह 8091 मीटर ऊंचे अन्नापूर्णा पर्वत, मकालू पर्वत (8481 मीटर), ल्होत्से पर्वत (8516 मीटर) और 8167 मीटर ऊंचे धौलागिरी शिखर का पर्वतारोहण करेंगे। मुख्यमंत्री ने उन्हें आगामी अभियानों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह देश व प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। अमित नेगी ने वर्ष 2021 में माउंट एवरेस्ट फतेह किया था। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह जिला किन्नौर से पहले युवा हैं। इस अवसर पर बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, विधायक सुरेश कुमार, नीरज नय्यर एवं रवि ठाकुर भी उपस्थित थे।

Read Previous

भाजपा विधायक दल ने लाखो की संख्या में कांग्रेस के खिलाफ हस्ताक्षर राज्यपाल को सौंपे

Read Next

आईजीएमसी शिमला में 75 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत ,प्रदेश के अस्पतालों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 60

Most Popular

error: Content is protected !!