Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 19, 2025

राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा मंडी में करेगें चुनावी शंखनाद, 10 अक्तूबर को पंच परमेश्वर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

News Portals सबकी खबर(मंडी) 

विधानसभा चुनावों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने कमर कस ली है और पार्टी की मजबूती के लिए बड़े नेताओं के प्रदेश में लगातार कार्यक्रम तय हो रहें हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा प्रदेश के प्रवास पर है। इसी कड़ी में 10 अक्तूबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष मंडी संसदीय क्षेत्र के सभी चुने हुए जन प्रतिनिधियों के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

यह जानकारी अनौपचारिक प्रेस वार्ता के दौरान मंडी संसदीय क्षेत्र के सह प्रभारी बिहारी लाल शर्मा ने दी।बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि सम्मेलन में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह सहित प्रदेश का शीर्ष नेतृत्व उपस्थित रहेगा। उन्होंने कहा कि सम्मेलन का आयोजन विपाशा सदन में सुबह 09 बजे से शुरू होगा।

बिहारी लाल शर्मा ने बताया कि विश्व के सबसे बड़े राजनितिक दल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा हिमाचल प्रदेश से संबंध रखते हैं जो प्रत्येक हिमाचलवासी के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि जिला मंडी के कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में कोई कमी नहीं छोड़ेगा और उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।

Read Previous

31 कृषि इनपुट डीलरों को एक वर्ष का डिप्लोमा पूरा करने पर प्रमाण पत्र

Read Next

ऊर्जा मंत्री आज होंगे पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर

error: Content is protected !!