Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 20, 2025

लोगों को राहत की खबर -प्रदेश सरकार ने कर्फ्यू में ढील के समय को बढ़ाने का फैसला

News portals-सबकी खबर (शिमला )

हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए प्रदेश में लॉकडाउन के साथ कर्फ्यू भी तीन मई तक लागू है। वर्तमान में जरूरी वस्तुओं की खरीद के लिए लोगों को कर्फ्यू में सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक तीन घंटे की ढील दी जा रही है। लोगों को मास्क पहनकर ही घर से बाहर निकलना अनिवार्य है और सामाजिक दूरी का पालन करना भी जरूरी है। लेकिन सरकार ने शनिवार को कर्फ्यू में ढील के समय को बढ़ाने का फैसला लिया है। इससे लोगों को राहत मिली है।
अब कर्फ्यू में चार घंटे की ढील मिलेगी। सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक लोग जरूरी वस्तुओं के लिए घर से बाहर निकल सकेंगे। यह व्यवस्था सोमवार यानि 27 अप्रैल से लागू हो जाएगी। इसका समय पहले की तरह ही संबंधित डीसी निर्धारित करेंगे। शनिवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सभी डीसी, पुलिस अधीक्षकों और सीएमओ के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है।

इसके साथ ही स्वास्थ्य की दृष्टि से सुबह साढ़े पांच से सात बजे तक मॉर्निंग वॉक करने का समय भी निर्धारित किया गया है। इससे गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को लाभ होगा।  मुख्य सचिव अनिल कुमार खाची ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि, हिमाचल में सभी प्रकार की दुकानों को खुली रखने पर फैसला अभी नहीं हुआ है। आज  शाम तक इस संबंध में आदेश जारी किए जाएंगे।

बता दें हिमाचल के छह जिलों में कोविड-19 का कोई मामला नहीं है। प्रदेश में 8985 से अधिक लोगों को निगरानी में रखा था। इनमें 5684 से अधिक लोगों ने निगरानी अवधि पूरी कर ली है। प्रदेश में अब तक 4328 लोगों की जांच की गई। अब तक 40 सैंपल पॉजिटिव पाए गए। इनमें 20 व्यक्ति स्वस्थ होकर घर चले गए हैं। चार प्रदेश से बाहर इलाज को भेज दिए थे। एक व्यक्ति का देहांत हो चुका है। प्रदेश में कोरोना के अब 15 सक्रिय मामले हैं। प्रदेश में एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान के तहत 70 लाख से अधिक लोग कवर किए हैं। इनमें लगभग 10 हजार की जांच की जा रही है, जिनमें इन्फ्लुएंजा जैसी बीमारी के लक्षण पाए गए थे।

Read Previous

गिरिपार में ओलावृष्टि से टमाटर की फसल को हुआ नुकसान ,किसान हताश

Read Next

जिला सिरमौर में 27 अप्रैल से जरूरी वस्तुओं की दुकानें सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्रतिदिन खुली रहेंगी -डॉ आर के परुथी

error: Content is protected !!