Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 7, 2025

प्रदेश में धान की फसल खरीदने के लिए बनाए गए नौ केंद्र , गुरुवार शाम तक 16 एमटी धान फसल की खरीद हुई

News portals- सबकी खबर (शिमला) हिमाचल  प्रदेश में धान खरीद के लिए कांगड़ा जिला में अनाज मंडी फतेहपुर और फतेहपुर में रियाली, इंदौरा में धान खरीद केंद्र बनाया गया है। प्रदेश में धान की फसल खरीदने के लिए बनाए गए नौ केंद्रों में दो दिन में 16 एमटी धान की फसल की खरीद की गई है। किसानों से धान की फसल खरीदने के लिए बनाए गए नौ केंद्रों में पांच अक्तूबर से धान की खरीद शुरू हो गई है। प्रदेश के किसान धान की फसल बेचने के लिए विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करवा रहे हैं। खाद्य आपूर्ति विभाग के पोर्टल पर धड़ाधड़ पोर्टल बुक हो रहे हैं। प्रदेशभर में बनाए गए धान खरीद केंद्रों में फसल बेचने के लिए गुरुवार शाम तक 1693 किसानों ने खाद्य आपूर्ति विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करवाया गया। काँगड़ा जिले के अलावा सिरमौर जिला में काला अंब और पोंटा साहिब में धान खरीद केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा सोलन के नालागढ़ और बद्दी के मालपुरा ऊना जिला कि टकारला और टाहलीवाल में किसानों से धान खरीद के लिए केेंद्र बनाए गए हैं। गुरुवार शाम तक किसानों को 650 टोकन नंबर जारी किए गए हैं। धान खरीद केंद्रों पर फसल की गुणवत्ता के आधार पर फसल का भुगतान किया जाएगा। प्रदेश के किसान खाद्य आपूर्ति विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करवाने के बाद किसानों को धान की फसल बेचने के लिए टोकन नंबर और तिथि बताई जाएगी। बताई गई तिथि के अनुसार किसान धान खीरद केंद्र में जाकर टोकन नंबर के साथ अपनी फसल बेच पाएंगे।

किसान खाद्य आपूर्ति विभाग के पोर्टल पर एक मोबाइल नंबर पर एक ही पंजीकरण संभव है। वही , धान की फसल बेचने का भुगतान विभाग द्वारा किसानों के खाते में ही किया जाएगा। खाद्य आपूर्ति विभाग के निदेशक केसी चमन ने बताया कि गुरुवार शाम तक 16 एमटी धान की फसल की खरीद की गई है। किसानों से धान की फसल खरीदने के लिए बनाए गए नौ केंद्रों में पांच अक्तूबर से धान की खरीद शुरू हो गई है।

Read Previous

प्रधानमंत्री के हिमाचल दौरे के बाद लोगों को झेलनी पड़ी दिक्कतें , तीसरे दिन भी कई रूटो पर नही दौड़ी एचआरटीसी बस

Read Next

हवस का शिकार हुई किराये के मक़ान में रह रही युवती , मौसा ने कई बार शारीरिक संबंध बनाए, गर्भवती हुई युवती

error: Content is protected !!