Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 20, 2025

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म-जयंती पर प्रधानमंत्री देश के 9 करोड़ अन्नदाताओं के बैंक खातों में ₹18,000 करोड़ की राशि हस्तान्तरित करेंगे-सुरेश कश्यप

News portals-सबकी खबर(शिमला)

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने भारत रतन अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा स्थल का रिज मैदान शिमला पर जायजा लिया साथ ही उन्होंने रिज पर चलते अन्य विकास कार्यों का भी जायजा लिया।
इस उपलक्ष पर प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि 25 दिसंबर को भारतीय जनता पार्टी सुशासन दिवस के रूप में मनाने जा रही है उन्होंने कहा कि यह भाजपा के लिए ऐतिहासिक दिन है और जिस प्रकार से रिज मैदान पर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा बनी है यह समस्त देशवासियों के लिए गर्व की बात है।


उन्होंने बताया कि सुशासन दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम गैटी थिएटर रिज मैदान पर होने जा रहा है और भाजपा  इस कार्यक्रम को बूथ स्तर पर मनाने जा रही है कुल मिलाकर यह कार्यक्रम 7792 पर होगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से अटल जी के विचार घर घर तक पहुचाए जाएंगे।


उन्होंने कहा भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म-जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 9 करोड़ अन्नदाताओं के बैंक खातों में ₹18,000 करोड़ की राशि हस्तान्तरित करेंगे एवं वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करेंगे।इस दिन युवा मोर्चा द्वारा रिज मैदान पर रक्त दान शिविर का आयोजन भी किया जाएगा।


इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, प्रदेश सचिव पायल वैद्या, कुसुम सदरेट, सीमा ठाकुर, सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा,भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश शारदा, शिमला महापौर सत्या कौंडल, गगन लखनपाल, सुनील धर उपस्थित रहे।

Read Previous

सिरमौर में 23 जनवरी तक आग्येशस्त्र व घातक हथियार लेकर चलने पर रहेगी पाबधी-डीएम

Read Next

कफोटा को जल्द मिलेगी पुलिस चोकी , प्रदेश पुलिस महानिरीक्षक ने दिया आश्वासन

error: Content is protected !!