News portals- सबकी खबर (नाहन) उत्तरी भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ त्रिलोकपुर स्थित माता बाला सुंदरी मन्दिर में चल रहे आश्विन नवरात्र पर्व के सातवें दिन आज लगभग 40 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन करके आर्शीवाद प्राप्त किया। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त सिरमौर एवं आयुक्त त्रिलोकपुर मन्दिर न्यास राम कुमार गौतम ने बताया कि सातवें दिन माता को 11 लाख 21 हजार 620 रूपये नगद राशि श्रद्धालुओं द्वारा भेंट की गई।
वही , बीते दिन आश्विन नवरात्र पर्व के छठवें नवरात्रि अवसर पर लगभग 11 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन करके आर्शीवाद प्राप्त किया। साथ ही , माता को लगभग 8 लाख 46 हजार 140 रूपये नगद राशि, तथा 3 ग्राम सोना,2 किलो 80 ग्राम चांदी के अतिरिक्त 3 चांदी के सिक्के चढ़ावे के रूप में श्रद्धालुओं द्वारा भेंट किये गए।
हिमाचल को देवभूमि सिर्फ नाम के लिए नही कहा जाता है | यहां के लोगो में आस्था और श्रद्धा दिखाई देती है | नवरात्र में माता के दरबार में दिन-प्रतिदिन भक्तो की भीड़ बदती ही जा रही है | यही प्रमाण है कि देवभूमि में देवी – देवता को सर्वोच्च मानते है |
Recent Comments