Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 19, 2025

ओपी समुद्र सेतु चरण 2-आईएनएस जलाश्व 588 भारतीयों को मालदीव से घर लाया

News portals-सबकी खबर (नई दिल्ली )

आईएनएस जलाश्व, जिसे ओपी समुद्र सेतु के लिए तैनात किया गया है, मालदीव के माले से भारतीयों को वापस लाने की अपनी दूसरी यात्रा को संपन्न करते हुए आज सुबह कोच्चि बंदरगाह पहुंचा। जहाज ने 70 महिलाओं (06 गर्भवती महिलाओं) और 21 बच्चों सहित 588 भारतीय नागरिकों को कोच्चि पोर्ट ट्रस्ट के समुद्रिका क्रूज टर्मिनल पर उतारा।

आईएनएस जलाश्व ने 11:30 बजे कोच्चि पोर्ट ट्रस्ट पर लंगर डाला और भारतीय नौसेना, जिला प्रशासन एवं पोर्ट ट्रस्ट के कार्मिकों ने उसकी आगवानी की। बंदरगाह के प्राधिकारियों द्वारा  कोविड स्क्रीनिंग एवं अप्रवासन प्रक्रियाओं को युक्तिसंगत बनाने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए थे और नागरिक प्रशासन द्वारा निकासी किए गए भारतीय नागरिकों को आगे और क्वारांटाइन किए जाने के लिए संबंधित जिलों/राज्यों के लिए परिवहन की व्यवस्था की गई थी।

आईएनएस जलाश्व ने विदेशी तटों से भारतीय नागरिकों की वापसी सुगम बनाने के भारत सरकार के राष्ट्रीय प्रयासों के एक हिस्से के रूप में 15 मई 2020 को माले में भारतीय नागरिकों को जहाज पर चढ़ाया था। जहाज की अनुसूचित रवानगी में भारी बारिश एवं तेज हवाओं के साथ खराब मौसम की वजह से देर हुई थी और जहाज  16 मई 2020 को माले से रवाना हुआ था।

 

Read Previous

संगड़ाह में माइन प्लॉट के समीप मिला ग्रामीण का शव

Read Next

दक्षिण पश्चिम मॉनसून का दक्षिण अंडमान सागर में प्रवेश

error: Content is protected !!