Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 18, 2025

हमारा सविधान देश के प्रत्येक नागरिक को मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों व मौलिक सिदान्तों के बारे में प्रदान करता है जानकारी – सुखराम चौधरी

News portals-सबकी खबर (नाहन) 

सविधान दिवस के उपलक्ष्य पर आज यहां उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को सम्पूर्ण, प्रभुत्व-सम्पन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने और मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति शपथ दिलाई।
इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को बधाई देते हुए बताया कि हमारे संविधान को 26 नवम्बर, 1949 को विधिवत रूप से अपनाया गया था और 26 जनवरी, 1950 को लागू किया गया। हमारे संविधान को बनाने में बाबा साहब अम्बेडकर का बहुत बड़ा योगदान रहा हैं। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान सबसे बड़ा संविधान है |

जिसे बनाने में दो साल ग्यारह महीनें अठारह दिन का समय लगा था। इस दिन संविधान ड्राफडिंग समिति के अध्यक्ष डॉ0 भीम राव अम्बेडकर ने संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद को मसौदा सौपा था। डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद ने इसे राष्ट्र को समर्पित किया था। उन्होंने बताया कि वर्ष 2015 के बाद भारत सरकार ने इस दिन को संविधान दिवस के रूप में मनाना निश्चित किया है और इस दिन को हम डॉ0 भीम राव अम्बेडकर के संविधान निर्माण में बहुमूल्य योगदान के लिए भी याद करते है।


उन्होने बताया कि हमारा संंिवधान देश के प्रत्येक नागरिक को मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों व मौलिक सिदान्तों के बारे में जानकारी प्रदान करता है और प्रत्येक नागरिक को समानता का अधिकार देता है।
इस अवसर पर उपायुक्त सिरमौर डा. आर.के. परूथी, पुलिस अधीक्षक डा. के.सी. शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

 

Read Previous

कोविड-19 के बढते मामलो को रोकने के लिए प्रशासन ने जारी की एसओपी

Read Next

भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 44,489 नये पुष्‍ट मामलेदर्ज हुए

error: Content is protected !!