Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

April 7, 2025

पांवटा साहिब : विकास के दम पर फिर से जनता के बीच सुखराम चौधरी

News portals-सबकी खबर (पांवटा साहिब )

पांवटा साहिब विधानसभा में सुखराम चौधरी ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान राजबंन ,निहालगड़ ,कांशी पुर ,में नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। सुखराम चोधरी सभा को संबोधित  कहा कि समाज का हर वर्ग आज हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।प्रदेश की भाजपा सरकार ने हर विधानसभा क्षेत्र का विकास किया है। पांवटा के सर्वांगीण विकास को गति मिली। विकास के दम पर फिर से जनता के बीच वोट मांगने जा रहे हैं।इस विकास को जारी रखने के लिए जनता फिर से भाजपा को चुनेगी।इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में उनको लोगों का पूरा समर्थन मिल रहा है । उन्होंने कहा कि लोग इस बार फिर रिवाज बदलेंगे ओर शिमला में एक बार फीर बीजेपी की सरकार बनाने में अपना सहयोग देंगे । इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को अपने अपने बूथों पर प्रचार करने व लोगो को हिमाचल ओर केंद्र सरकार की विकासकारी नीतियों के बारे में जानकारी दे व जागरूक करने को कहा ।भाजपा के विकासात्म कार्यो से प्रभावित होकर मालकीत सिंह ,गुरुनाम कौर ,पवन कुमार ,सतीश कुमार भाजपा में शामिल हुए, इस सभा में  सुन्दर सिंह, जागीर राम, त्रिशला देवी,अनिल कुमार ,प्रधान प्रेमा देवी ,उप प्रधान राकेश कुमार उप प्रधान दिनेश चौधरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Read Previous

42 श्री रेणुका जी मेेले के दौरान सुचारू यातायात व्यवस्था के लिए पार्किगं स्थल चिन्हित -गौतम

Read Next

अब ब्रिजलाल संगड़ाह के नए थानेदार तो मुकेश है DSP

Most Popular

error: Content is protected !!