Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 8, 2025

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा 11 जून, 2023 को शिमला से जारी प्रेस वक्तव्य

News portals-सबकी खबर (शिमला) मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां जारी प्रेस वक्तव्य में कहा कि राज्य के सरकारी स्कूलों में आउटसोर्स पर नियुक्त कुछ कम्प्यूटर शिक्षकों के मानदेय में इस माह कटौती होने की बातों का कड़ा संज्ञान लिया गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से इस संबंध में बात की गई है और उन्हें कम्प्यूटर शिक्षकों के मानदेय में की गई कटौती के कारणों का पता लगाने को कहा गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट 2023-24 में वर्तमान राज्य सरकार ने आउटसोर्स पर नियुक्त आईटी शिक्षकों के मानदेय में 2000 रुपये की वृद्धि की है, जो इस बात का प्रमाण है कि वर्तमान राज्य सरकार उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा है कि वर्तमान सरकार कर्मचारी हितों की रक्षा करने वाली सरकार है और प्रदेश की आर्थिक स्थिति में जैसे-जैसे सुधार आएगा वैसे-वैसे कर्मचारियों के लम्बित वित्तीय लाभ दे दिए जाएंगे।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने मंत्रिमण्डल की पहली ही बैठक में पुरानी पेंशन योजना को बहाल कर लगभग डेढ़ लाख सरकारी कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान की है। इसके साथ ही कर्मचारियों को तीन प्रतिशत मंहगाई भत्ता भी जारी किया गया है।

Read Previous

शिलाई : गिरिपार का उभरते कलाकार शुभम शर्मा का एक खूबसूरत गीत ‘दाची” हुआ रीलीज

Read Next

शिलाई विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास किया जाएगा सुनिश्चित- हर्षवर्धन चैाहान

error: Content is protected !!