Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

April 10, 2025

प्रधानमंत्री ने नौसेना दिवस पर भारतीय नौसेना को बधाई दी

News portals-सबकी खबर 

प्रधानमंत्री ने कहा,‘‘नौसेना दिवस पर हमारे सभी साहसी नौसेना कर्मियों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं। भारतीय नौसेना निर्भीक होकर हमारी तटीय सीमाओं की रक्षा करती है और जरूरत के समय मानवीय सहायता भी प्रदान करती है।हम सदियों से भारत की समृद्ध समुद्री परंपरा का भी स्‍मरण करते हैं।’’

भारतीय नौसेना देश की सैन्य ताकत का बहुत अहम हिस्सा है। यह देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा में अहम भूमिका निभाती है। भारत के अंतरराष्ट्रीय संबंधों को मजबूत करने में भी भारतीय नौसेना का अहम योगदान है। भारतीय नौसेना की बहादुरी को सलाम करने के लिए हर साल हर साल देश में 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस मनाया जाता है। इस दिन भारतीय नौसेना की उपलब्धियों को याद किया जाता है। 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान इंडियन नेवी ने पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था। इस उपलब्धि की याद में 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना जश्न मनाती है। वर्तमान में भारतीय नौसेना अपने विशालकाय और एडवांस फीचर से लैंस युद्धक पोतों, सबमरीन्स के बलबूत दुनिया भर में चौथे स्थान पर आती है।

Read Previous

कोरोना को लेकर लापरवाही बरतने के आरोप में चार दिन के लिए सील किए सैलून

Read Next

एलटी और शास्त्री को जल्द टीजीटी पदनाम किया जायेगा प्रदान : गोविंद सिंह ठाकुर

Most Popular

error: Content is protected !!