Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 14, 2025

उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में आज बारिश और बर्फबारी के आसार

News portals-सबकी खबर (शिमला) 

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और चंबा जिले के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में आज बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। साथ ही शिमला व उसके आसपास के भागों में भी आज धूप खिलने के साथ हल्के बादल छाए हुए हैं। उधर, कल से छह दिनों तक प्रदेश के सभी भागों में मौसम साफ रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 3 से 8 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, प्रदेश के कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर और मंडी जिले के कुछ भागों में 4 दिसंबर तक धुंध पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। शिमला में न्यूनतम तापमान 8.6, सुंदरनगर 4.9, भुंतर 4.0, कल्पा 3.0, धर्मशाला 9.4, ऊना 6.8, नाहन 12.3, केलांग माइनस 1.1, पालमपुर 6.0, सोलन 4.6, मनाली 4.0, कांगड़ा 10.0, मंडी 5.0, बिलासपुर 8.5, हमीरपुर 7.1, चंबा 7.8, डलहौजी 9.1, कुफरी 8.3, कुकुमसेरी माइनस 0.6, नारकंडा 6.0, रिकांगपिओ 5.4, धौलाकुआं 10.0 और पांवटा साहिब में 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस सर्दियों के मौसम (दिसंबर 2022 से फरवरी 2023) के दौरान उत्तर पश्चिमी भारत के कई हिस्सों में सामान्य व सामान्य से अधिक न्यूनतम तापमान रहने की संभावना है। वहीं, अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। उत्तर पश्चिम भारत में सामान्य से सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। उत्तर पश्चिमी भारत में हिमाचल प्रदेश भी शामिल है। मौसम पूर्वानुमान बताता है कि सर्दियों के मौसम में देश के अधिकांश भागों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। सुदूर उत्तर पश्चिम भारत के कुछ इलाकों में जहां सामान्य व सामान्य से अधिक बारिश रहने की संभावना है।

Read Previous

4 कमरों का एक मकान चाढा आग की भेंट

Read Next

मतगणना जिम्मेवारी का कार्य, इसकी बारीकियों को अच्छे से समझने की जरूरत-गौतम

error: Content is protected !!