News portals- सबकी खबर (हमीरपुर)हिमाचल प्रदेश के भदोली कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए सोमवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह एक दिवसीय दौरे पर जाएंगे। उनके स्वागत के लिए जोरो-शोरो से तेयारिया चल रही है | आजादी का अमृत महोत्सव आयोजन समिति के प्रमुख लेख राज राणा ने शनिवार को बताया कि रक्षा मंत्री भदोली कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद नई दिल्ली के लिए उड़ान भरने से पहले एक विशाल रैली को भी संबोधित करेंगे। राजनाथसिंह हिमाचल पहुचकर राष्ट्र के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार को सम्मानित करेंगे। राणा ने बताया कि राजनाथ सिंह के आने के उपलक्ष्य पर आज शाम तक एक बड़ा पंडाल बनकर तैयार हो जाएगा। समिति के कार्यकर्ताओं ने राज्य की सभी 3,615 ग्राम पंचायतों में समारोह आयोजित किए हैं और इस दौरान राष्ट्र के लिए शहीदों की भूमिका पर प्रकाश डाला है।
भदोलीमें आयोजित यह कार्यक्रम राजनीतिक नही है | इस कार्यक्रम का उद्देश्य केवल जनता के बीच देशभक्ति को प्रज्वलित करना है | इसमें कोई राजनीतिक पक्ष नही है | भदोली में कार्यक्रम की पूर्ण तैयारी करने के लिए समिति और उनके प्रमुख संगठनों के कार्यकर्ता भव्य व्यवस्था करने में लगे हुए हैं।
Recent Comments