Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

April 15, 2025

कांगड़ा से मेडिकल कालेज टांडा को रैफर महिला की रास्ते मौत,परिसर को किया सेनेटाइज

News portals-सबकी खबर (कांगड़ा )

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के सिविल अस्पताल  में ओपीडी फिलहाल बंद कर दी गई है। कांगड़ा के निकटवर्ती गांव की महिला को शनिवार रात्रि सिविल अस्पताल कांगड़ा से मेडिकल कालेज टांडा को रैफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही महिला की मौत हो गई।

इसके बाद सिविल अस्पताल कांगड़ा प्रशासन ने एहतियात के तौर पर कुछ समय के लिए अस्पताल में आने-जाने पर रोक लगा दी। वहीं, महिला की मौत के कारणों को जानने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने उसके सैंपल ले लिए हैं। कोविड-19 के दृष्टिगत सिविल अस्पताल कांगड़ा के पूरे परिसर को रविवार को सेनेटाइज भी करवाया गया। इसके बाद ओपीडी दोबारा शुरू की गई।

हालांकि विभाग व प्रशासन के अधिकारी कुछ भी कहने से गुरेज कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार महिला को शनिवार शाम को ही सिविल अस्पताल कांगड़ा में भर्ती करवाया गया था, जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे रात्रि के समय मेडिकल कालेज टांडा रैफर कर दिया गया था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

Read Previous

हिमाचल में कोरोना का ड्रामा ऊना का एक नेगेटिव फिर पॉजिटिव हुआ

Read Next

अगर कोई अभिभावक अभी फीस नहीं दे पा रहे हैं, तो वे बाद में अपने बच्चे की फीस जमा कर सकते हैं-

Most Popular

error: Content is protected !!