Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 2, 2025

कांग्रेस सरकार की नाकामी का नतीजा: हिमाचल के 18 पर्यटन निगम के होटल बंद – बलदेव तोमर

News portals-सबकी खबर ( नाहन ) भाजपा प्रवक्ता बलदेव तोमर ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में पर्यटन विकास निगम के 18 होटलों का बंद होना प्रदेश सरकार की प्रशासनिक असफलता और लापरवाही का जीता-जागता उदाहरण है। उन्होंने कहा कि सरकार न केवल अदालती मामलों में सही पैरवी करने में विफल रही है, बल्कि पर्यटन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र को भी गर्त में धकेल दिया है। बलदेव तोमर ने कहा, “हिमाचल प्रदेश, जिसे ‘देवभूमि’ और पर्यटन का केंद्र माना जाता है, आज कांग्रेस सरकार की अदूरदर्शिता के कारण पर्यटन व्यवसाय में पिछड़ता जा रहा है। 18 होटलों का बंद होना केवल अदालती आदेशों का परिणाम नहीं है, बल्कि यह सरकार की लचर नीतियों और अधिकारियों की गैरजिम्मेदाराना रवैये का भी प्रमाण है।”उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार पर्यटन विकास निगम की संपत्तियों को अपने करीबी लोगों को सौंपने के लिए जानबूझकर अदालती फैसलों को गलत दिशा में ले जा रही है। सरकार की नीतियों के कारण पर्यटन क्षेत्र से जुड़े हजारों लोगों का रोजगार खतरे में पड़ गया है। बलदेव तोमर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले दो वर्षों में पर्यटन को बढ़ावा देने के बजाय इसे खत्म करने का काम किया है। सरकार की असंवेदनशीलता का आलम यह है कि वह पर्यटन उद्योग के हित में कोई भी ठोस कदम उठाने में असफल रही है। उन्होंने सवाल किया कि आखिर क्यों सरकार ने इन होटलों को बचाने के लिए समय पर जरूरी कदम नहीं उठाए।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पर्यटन एक प्रमुख आर्थिक स्तंभ है और कांग्रेस सरकार की विफलताएं इस स्तंभ को तोड़ने का काम कर रही हैं। भाजपा प्रवक्ता ने यह भी कहा कि सरकार अपने हर फैसले में जनता और प्रदेश के हितों को नजरअंदाज कर रही है। बलदेव तोमर ने राज्य सरकार से मांग की कि वह तत्काल इस मामले पर उचित कार्रवाई करे और बंद होटलों को दोबारा खोलने के लिए प्रभावी कदम उठाए। भाजपा प्रदेश के पर्यटन व्यवसाय और जनता के हितों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहेगी।

Read Previous

उपायुक्त ने NH-707 पर प्राकृतिक जल स्त्रोतों, सिंचाई एवं पेयजल योजनाओं को होने वाले नुक्सान को शीध्र अतिशिध्र ठीक करने के दिए निर्देश

Read Next

सरकार हर मोर्चे पर बुरी तरह फेल : रणधीर

error: Content is protected !!