News portals-सबकी खबर (पांवटा साहिब ) पांवटा साहिब में ऑल इंडिया सैनी समाज की पांवटा साहिब ब्लॉक की इकाई की महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अनिल सैनी ने की। इस मौके पर पांवटा ब्लॉक की नई कार्यकारणी का गठन किया गया।

बैठक में ऑल इंडिया सैनी समाज की पांवटा साहिब ब्लॉक की कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से सरदार गुरदीप सिंह गैरी को अध्यक्ष चुना। इसके अलावा सरदार सिमरत सिंह को उपाध्यक्ष, हरीश सैनी को उपाध्यक्ष, सरदार बलविंदर सिंह को उपाध्यक्ष , सरदार परमजीत सिंह बंगा को उपाध्यक्ष, सरदार जगजीत सिंह को महासचिव, हाकम सिंह को महासचिव, सरदार गुरजीत सिंह नंबरदार को संयुक्त सचिव, हरिंदर सिंह को संयुक्त सचिव, सरदार सुरजीत सिंह को कोषाध्यक्ष, विनोद सैनी को सह-कोषाध्यक्ष, सुरेश सैनी को मंच-सचिव, गुरदयाल सिंह को मुख्य सलाहकार, सरदार अवतार सिंह देवी नगर को मुख्य सलाहकार, खेमचंद सैनी नवादा को मुख्य सलाहकार,सरदार त्रिलोक सिंह तारूवाला को प्रवक्ता तथा चरणजीत सिंह जैलदार को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

बैठक में ऑल इंडिया सैनी समाज के महत्वपूर्ण कार्यों पर चर्चा की गई। बैठक में ऑल इंडिया सैनी समाज के प्रचार प्रसार और सैनी समाज से संबंधित हर व्यक्ति तक पहुंच बनाने की रणनीति पर भी चर्चा की गई। हिमाचल प्रदेश के ऑल इंडिया सैनी समाज के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सैनी ने सभी पदाधिकारीयों को शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *