Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 20, 2025

ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन होने से गश्त कर रहे सेना के सात जवान लापता

News portals-सबकी खबर (अरुणाचल )

अरुणाचल प्रदेश के कामेंग क्षेत्र में रविवार को ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन होने से गश्त कर रहे सेना के सात जवान लापता हो गए हैं, जिनका अभीतक पता नहीं चल सका है। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। तेजपुर स्थित रक्षा जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) लेफ्टिनेंट कर्नल हर्षवर्धन पांडे ने कहा कि अभी तक सात जवानों की कोई खबर नहीं है। हालांकि गहन खोज और बचाव अभियान जारी है।

अरुणाचल प्रदेश में कामेंग क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाकों में रविवार को भारतीय सेना के सात जवान गश्त कर रहे थे और उस वक्त भारी हिमस्खलन होने से सातों जवान फंस गए, लेकिन अभी तक उनके फंसे होने की कोई खबर नहीं।

पीआरओ ने कहा कि लापता जवानों का पता लगाने के लिए खोज और बचाव अभियान जारी है और बचाव अभियान में सहायता के लिए विशेष टीमों को भेजा गया। लेफ्टिनेंट कर्नल पांडे ने बताया कि इस इलाके में पिछले कुछ दिनों से भारी बर्फबारी होने पर मौसम बेहद खराब हो गया है।

Read Previous

आत्मनिर्भर होकर अपने अधिकारों के प्रति सचेत रहें महिलाएं – डॉ डेजी ठाकुर

Read Next

सुरेश कुमार टेलर ने ददाहू मे वितरित किए 1106 मास्क

error: Content is protected !!