Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 20, 2025

दो साल के जश्न में आज जयराम सरकार का रिपोर्ट कार्ड पढ़ेंगे शाह |

News portals-सबकी खबर (शिमला) 

जयराम सरकार के 730 दिन यानी दो साल का कार्यकाल पूरा होने पर शुक्रवार को देश के गृहमंत्री एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रिपोर्ट कार्ड जनता के समक्ष रखेंगे।  दो साल के जश्न को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए सरकार और संगठन ने कोई कसर नहीं छोड़ी। इसके मद्देनजर मुख्यमंत्री आवास ओकओवर में गुरुवार को रूपरेखा तैयार हुई। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, संगठन मंत्री पवन राणा, सीएम के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने यहां रैली के दौरान आयोजित होने वाली गतिविधियों की समीक्षा की। देश के गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग सिंह ठाकुर सहित वीआईपी मेहमानों की सुरक्षा सहित अन्य मसलों पर मंथन किया। गोरतलब हो कि  के मुताबिक शिमला के रिज पर आयोजित होने वाली इस रैली में पूरे प्रदेश से 25 हजार से अधिक लोग भाग लेंगे। यहां तैयार रैली स्थल पर 10 हजार कुर्सियां लगा दी गई हैं। इसके साथ-साथ शिमला में दस एलईडी स्क्रीन भी लगए गए हैं। सरकार के दो साल का कार्यकाल पूरा होने पर 27 दिसंबर को सुबह 11 बजे से ही प्रदेश की जनता सभी जिला मुख्यालयों में एलईडी स्क्रीन पर कार्यक्रम लाइव देख सकेगी। इसके लिए हर जिला मुख्यालय पर स्क्रीन लगा दी गई है।  इसके साथ-साथ पूरे प्रदेश से तीन हजार छोटी गाडि़यों और 250 बसों का इंतजाम कर दिया है, जिसके माध्यम से लोग रैली में पहुंचेंगे। सरकार और जिला प्रशासन ने पहले ही ट्रैफिक मैप भी तैयार कर दिया है। किन्नौर से लेकर भरमौर, सिरमौर लेकर ऊना सहित पूरे प्रदेश से लोग इस रैली में भाग लेंगे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस दौरान सरकारी योजनाओं के लाभार्थी भी पहुंचेंगे। सरकार का दो साल का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य पर सांस्कृति कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

500 पुलिसकर्मियों सहित सीआरपीएफ मुस्तैद

पुलिस महानिदेशक एसआर मरडी ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के शिमला दौरे के लिए सभी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। आयोजन स्थल पर हिमाचल पुलिस के पांच सौ जवानों के साथ-साथ सीआरपीएफ के जवान भी मुस्तैद रहेंगे। इसके लिए प्रदेश पुलिस ने तीन दिन पहले ही रूपरेखा तैयार कर दी है। शोघी से लेकर पूरे शिमला में सीसीटीवी कैमरे भी लगा दिए हैं।

गृहमंत्री अमित शाह के साथ नजर आएंगे ये नेता

मुख्य अतिथि अमित शाह के साथ भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश भाजपा प्रभारी मंगल पांडेय, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, प्रदेश के सभी सांसद, राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य, पूर्व मंत्री, विधायक और पूर्व विधायक रैली में दिखेंगे। रैली के लिए तमाम रणनीति गुरुवार शाम को तैयार कर ली गई है।

 

Read Previous

राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखण्ड को मिला मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट का प्रथम पुरस्कार |

Read Next

प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ रही है और सरकार दो साल नाच-गाने में व्यस्त रही सरकार |

error: Content is protected !!