News portals-सबकी खबर (शिलाई )
महिला कांग्रेस मंडल शिलाई की बैठक मंडल अध्यक्षता श्यामकला की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई है। इस दौरान शिलाई विधानसभा के विधायक हर्षवर्धन चौहान विशेष तौर पर उपस्थित रहे। बैठक के दौरान महिलाओं ने भाजपा सरकार की नाकामियों पर चर्चा की तथा भाजपा सरकार के कार्यकाल की करनी व कथनी जनता को बताने का फैसला लिया है। बढ़ती महंगाई पर सरकार के प्रति रोष व्यक्त करते हुए विरोध किया गया है। कांग्रेस महिला मंडल शिलाई की अध्यक्षा श्यामकला ने अपने संबोधन में बताया कि कांग्रेस ने बीते वर्षों में युवाओं के लिए रोजगार की सुविधाएं उपलब्ध करवाई है। महिलाओं को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान किए है। महिलाओं के अंदर जागरूकता वाले कार्य कांग्रेस पार्टी ने समूचे देश में किए है। भाजपा सरकार के नेताओं ने शिलाई ही नही बल्कि पूरे हिमाचल में माफिया राज कायम किया है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही दर्जनों किस्म के माफिया सक्रिय हो गए है। कइयों माफियाओं को सरकार ने स्टोन क्रेशर खुलवा दिए है। तो कइयों ने दवाइयों की कंपनियां खोल दी है। तो कई माफिया पंचायतों सहित अधिकारियों के कार्यालयों में सक्रिय है। और सरेआम जनता के पैसों को टेबल के नीचे से उड़ाया जा रहा है। आम जनता परेशान है। महंगाई पहले ही सातवें आसमान पर है। अब भाजपा सरकार ने खाद्य सामग्रियों पर जीएसटी लगाकर महिलाओं की रसोई से अपने खजाने भरने का कार्य शुरू कर दिया है। जिससे गरीब परिवार अधिक गरीब हो जाएगा। और भुखमरी के कारण आत्मदाह करने को मजबूर हो जाएंगे। इसलिए शिलाई और प्रदेश से भाजपा को हटाना जरूरी है। अन्यथा हिमाचल की गरीब जनता को भाजपा सरकार पूरी तरह लूट लेगी।
महिलाओं का पहला कार्य यही होगा कि जनजन तक भाजपा की विफलताओं को पहुंचना होगा और भ्रष्टतंत्र को जड़ से उखाड़ना होगा। इससे पहले विधायक हर्षवर्धन चौहान ने महिला कांग्रेस मंडल शिलाई की बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि जो महिलाएं कांग्रेस मे शामिल है। वह भाजपा समर्थित महिलाओं से अधिक सक्रिय और जानकार है। महिलाओं के लिए शुरू से कांग्रेस पार्टी ने महत्व दिया है। और यदि देश की प्रधानमंत्री महिला बनी है। तो वह कांग्रेस पार्टी की बनी है। केवल कांग्रेस पार्टी ही महिलाओं को सर्वोच पदों पर देखना चाहती है। इसलिए आगामी विधानसभा चुनाव में भी महिलाओं का विशेष योगदान रहेगा। महिलाएं समूचे विधानसभा में चुनाव का मोर्चा संभालेगी, इसके लिए विशेष रणनीति तैयार की गई है। प्रदेश की भाजपा सरकार ने घरेलू गैस, खाद्य सामग्री सहित अन्य कई ऐसी वस्तुओं पर जीएसटी लगा दिया है। जिसकी जरूरत परिवार को हर समय रसोई में पड़ती रहती है। खाद्य सामग्री पर इस तरह जीएसटी लगाकर भाजपा सरकार, देश व प्रदेश की जनता पर अत्यधिक बोझ डाल रही है। जिसका जवाब अब महिलाओं ने देना है। प्रदेश सरकार ने जहां करोड़ो रुपए के खोखले दावे अपनी जनसभाओं में किए है। उनके परिणाम प्रदेश की महिलाएं बखूबी देख रही है। पेयजल स्कीम बंद पड़ी है। महिलाओं के पास भोजन पकाने के लिए पर्याप्त पेयजल नही है। स्वास्थ्य सुविधाएं नाममात्र की है। कई अस्पतालो में पहले भवन नही है। जहां भवन है वहां स्टाप नही है। शिक्षा के इससे भी बदत्तर हालात बने हुए है। लिंकमार्ग और अन्य सड़के भ्रष्टतंत्र के घेरे में है।
भाजपा के नेताओं ने खोखले दावे करके आम जनता को गुमराह किया है। और खुद करोड़पति बन गए है। इसलिए ऐसी सरकार को प्रदेश से उखाड़ना होगा। और आज की पढ़ी लिखी महिलाएं आगे आकर प्रदेश भाजपा सरकार की नाकामिया जनता को बताएगी। महिला कांग्रेस मंडल का विस्तार समूचे विधासभा क्षेत्र में किया गया है। सरकार की नीति और नियति की स्तुति महिलाएं घर घर जाकर बताएं। भाजपा का क्षेत्र से ही नही बल्कि पूरे प्रदेश से सुपड़ा साफ होने वाला है। प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में सरकार बनेगी, जिसमे महिलाओं की समस्याओं को प्रमुखता से देखा जाएगा तथा उनका समाधान किया जाएगा।
Recent Comments