Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

April 15, 2025

मनाली व लाहौल की ऊँची चोटियों पर हुई बर्फ़बारी, 26 सितम्बर तक बारिश का पूर्वानुमान

News portals- सबकी खबर (शिमला)

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मंगलवार को रुक-रुक कर बारिश होती रही | प्रदेश में बीते 24 घंटों में मानसून सामान्य रहा | प्रदेश के कई जिलो में बारिश हुई तो मनाली व लाहौल की ऊँची चोटियों पर हलकी बर्फ़बारी है|

बर्फ से  प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रो में ठंड बड गई है| प्रदेश में बीते 24 घंटो में जुब्बड़हट्टी 48, शिमला 35, पांवटा साहिब और कंडाघाट में 26-26, करसोग 19, पच्छाद 14, बंजार, गोहर, और जंजैहली में 13-13, संगड़ाह व बलद्वारा 12-12, रेणुकाजी 11 और पंडोह में 10 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में 26 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। वही, प्रदेश से अगले सप्ताह दक्षिण पश्चिम मानसून के विदा होने का पूर्वानुमान लगाया गया है |

Read Previous

अल्पसंख्यक वर्ग के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर सभी विभाग गंभीरता से करें कार्य – उपायुक्त

Read Next

जिला निर्वाचन कार्यालय तथा रिटर्निंग अधिकारियों के कार्यालय में उपलब्ध हैं ईवीएम/वीवीपैट

Most Popular

error: Content is protected !!