Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 10, 2025

टिटियाना में उप-स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण, 21 परिवारों ने कांग्रेस छोडक़र भाजपा का दामन थामा

News Portals सबकी ख़बर(पोंटा साहिब)

प्रदेश के गिरिपार क्षेत्र की टिटियाना पंचायत में खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर के जनसंपर्क अभियान के दौरान 21 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी छोडक़र भाजपा का दामन थामा है। साथ ही बलदेव तोमर ने उप-स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण भी किया। सोमवार को शिलाई विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर का टिटियाना पंचायत में जनसंपर्क अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान बलदेव तोमर का ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बलदेव तोमर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र को अपने सराज क्षेत्र की तरह समझा। जितना विकास मुख्यमंत्री ने सराज क्षेत्र में किया उससे ज्यादा शिलाई विधानसभा क्षेत्र में किया है।                                                                                           

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के प्रयासों से केंद्र सरकार ने हाटी समुदाय को जनजातीय घोषित कर दिया। उसके बाद कांग्रेस के नेता हमारे क्षेत्र में समाज को बांटने का काम कर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाटी समुदाय को जनजातीय घोषित करने के बाद गृहमंत्री अमित शाह का कार्यक्रम शिलाई विधानसभा क्षेत्र के सतौन पंचायत में 15 अक्तूबर को आयोजित हो रहा है।

जिसमें हाटी समुदाय के हजारों लोग उनका अभिनंदन करेंगे। इस दौरान बलदेव तोमर ने टिटियाना पंचायत में उप-स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया। इससे पहले टिटियाना क्षेत्र के लोगों को उपचार करवाने कफोटा जाना पड़ता था। जनसंपर्क अभियान के दौरान टिटियाना पंचायत के 21 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी छोडक़र भाजपा में शामिल हुए।

Read Previous

विधानसभा चुनावी वेला में रघुनाथ के दरबार पहुंच रहे टिकट के दावेदार

Read Next

आचार संहिता लागू होते ही नियमों का पालन करवाने को उठाने होंगे कड़े कदम- उपायुक्त

error: Content is protected !!