News portals-सबकी खबर (शिमला) हिमाचल को शपथ ग्रहण समारोह के साथ नए मुख्यमंत्री मिल गए हैं। रविवार को ऐतिहासिक रिज मैदान पर हुए समारोह में सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मुख्यमंत्री और मुकेश अग्निहोत्री ने उपमुख्यमंत्री के पद पर पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस दौरान कुछ भावुक क्षण भी देखने को मिले।
सुखविंदर सुक्खू की बुजुर्ग मां संसारो देवी भी परिवार के साथ बेटे को मुख्यमंत्री बनते हुए देखने आई थी। जैसे ही सुखविंदर सुक्खू को रिज मैदान पर अपनी मांग को देखा, उन्होंने पहले पैर छूकर आशीर्वाद लिया, फिर गले लगाया और फिर मंच पर मां को लाकर शपथ ली। इससे पहले सुखविंदर सुक्खू की माताजी से राहुल गांधी और प्रियंका ने भी बात की और गले लगाकर हालचाल जाना। सुक्खू की धर्मपत्नी और दोनों बेटियां भी आई थी। इसी तरह मुकेश अग्निहोत्री भी परिवार सहित मंच पर मौजूद थे।
ऐतिहासिक रिज मैदान में सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मुख्यमंत्री और मुकेश अग्निहोत्री ने उपमुख्यमंत्री के पद पर ली गोपनीयता शपथ

Recent Comments