Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 21, 2025

राफेल विमानों के आने से भारतीय वायु सेना को अभूतपूर्व मजबूती मिलेगी ,सुरेश भारद्वाज

News portals-सबकी खबर 

शिक्षा, विधि एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि इन विमानों के आने से भारतीय वायु सेना को अभूतपूर्व मजबूती मिलेगी।  भारत को शक्तिशाली व सुरक्षित राष्ट्र बनाने के लिए राफेल विमानों का आगमन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कटिबद्धता को दर्शाता है, जिसके लिए सम्पूर्ण राष्ट्र उनका आभार व्यक्त करता है।  उन्होंने कहा कि भारत की सामरिक और सैन्य शक्ति में आवश्यकतानुसार बहुत बड़ी बढ़ौतरी हुई है। आज 5 राफेल लड़ाकू विमान जो दुनिया के सबसे बेहतरीन है वह हमारी एयरबेस पर लैंड किए हैं।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा भारत को शक्ति सम्पन्न राष्ट्र बनाए जाने के लिए अनेक कदम उठाए जा रहे थे। इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने देश को परमाणु शक्ति से सम्पन्न राष्ट्र पोखरन में परमाणु विस्फोट करके बनाया था।उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश हमारे देश पर कुदृष्टि रख कर जो मनसुबे पाले हुए हैं उसका मुंह तोड़ जवाब देने के लिए सैन्य शक्ति को बढ़ाना आवश्यक था। इस दिशा में राफेल लड़ाकू विमान अत्यंत प्रभावशाली साबित होंगे।

Read Previous

सुरेश भारद्वाज ने आज केन्द्र सरकार द्वारा मंजूर की गई नई शिक्षा नीति का किया स्वागत

Read Next

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मिलने राजभवन पहुंचे जयराम ठाकुर

error: Content is protected !!