Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 18, 2025

पच्छाद व धर्मशाला में 21 अक्टूबर को होंगे विस उप चुनाव ।

News portals: सबकी खबर


चुनाव आयोग ने हिमाचल के दो विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव की ति‍थियों की घोषणा कर दी है। शनिवार को मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त सुनील अरोड़ा ने दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका ऐलान किया। 23 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी। 30 सितंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। 21 अक्‍टूबर को मतदान होगा व 24 को मतगणना व परिणाम घोषित कर दिए जाएगे।
प्रदेश के धर्मशाला से किशन कपूर और जिला सिरमौर के पच्‍छाद विधानसभा क्षेत्र से सुरेश कश्‍यप के सांसद बन गए थे। जिसके कारण इन दोनो सीटों उपचुनाव करवाने पड़ रहे है। 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में धर्मशाला से किशन कपूर ने कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे चुके सुधीर शर्मा को मात दी थी। जबकि, सिरमौर के पच्‍छाद विस् क्षेत्र से सुरेश कश्‍यप ने कांग्रेस के गंगूराम मुसाफिर को हराया था। अब देखना है कि इस सीट पर किसकी किस्मत चमकती है।

देश भर में कुल 64 विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव होंगे। जिसमें हिमाचल प्रदेश समेत अरुणाचल प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, असम, गुजरात, कर्नाटक, केरल, एमपी, मेघालय, ओडिशा, पुदुचेरी, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश में 64 सीटों के लिए 21 अक्टूबर उपचुनाव होगा। उनके नतीजे भी 24 अक्टूबर को घोषित कर दिए जाएंगे। उधर, हरियाणा और महाराष्‍ट्र में भी विधानसभा चुनाव इसी दिन होंगे।

Read Previous

पुरानी पेंशन प्रणाली बहाल व आऊटसोर्स कर्मचारियों को बने स्थायी नीति- कुलदीप खरवाड़ा ।

Read Next

शिलाई से सिविल अस्पताल के लिए रेफर पैरालाइज से पीड़ित महिला 1 घंटे तक पड़ी रही अस्पताल के फर्श पर ।

error: Content is protected !!