News portals-सबकी खबर ( नौहराधार)
प्रदेश में मंदिरों के खुलने के बाद जैसे मानो पर्यटकों की बाढ़ आ गई है। चूड़धार शिरगुल महाराज के दर्शन के लिए पर्यटकों का हुजूम उमड़ पड़ा है। रविवार सुबह करीब दस बजे नौहराधार से चंडीगढ़ के करीब 25 श्रदालु चूड़धार के लिए निकले थे। जिसमें से एक लड़का जमनाला के पास से जंगल में रास्ता भटक गया। बताया जा रहा है कि उक्त लड़का अपने दोस्तों से अलग चल रहा था शॉटकट रास्ता अपना कर यह व्यक्ति रास्ता भटक गया। लडका जब घने जंगल की और निकला तो उसे एहसास हुआ कि मैं रास्ता भटक गया हूं।
फिर लड़के ने चंडीगढ़ कंट्रोल रूम संपर्क किया चंडीगढ़ से फिर नौहराधार पुलिस प्रशासन से संपर्क किया गया कि एक लड़का जंगल मे रास्ता भटक चुका है इसकी मदद की जाए। नौहराधार से लोकेशन के आधार पर रेस्क्यू टीम ने चूड़धार के जंगल युवक को ढूंढ निकला। एसएआई चेतन चौहान के अलावा तहसीलदार केशव कुमार ने वन कर्मियों की टीम को जंगल में भेज दिया है। इनके साथ नौहराधार के करीब एक दर्जन स्थानीय ग्रामीण भी उक्त लड़के देर शाम करीब साढ़े छह बजे उक्त लापता व्यक्ति मिल गया।
खबर लिखे जाने तक उक्त व्यक्ति नही मिला था। बता दे कि घने जंगल के चलते आज तक कई कई श्रदालु रास्ता भटक चुके है यहां तक कि अपनी जान तक गंवा चुके हैं। विगत तीन माह पूर्व एक वृद्ध व्यक्ति सुखलाल भी इसी जंगल में रास्ता भटक गया था जिसकी करीब एक सप्ताह बाद लाश बरामद हुई थी इसी तरह श्रुति कांड कोई नही भुला होगा। जिससे एक साल बाद अवशेष ही मिले थे। कारण साफ है कि श्रदालु हमेशा रास्ते से इधर-उधर चले जाते है। दूसरी तरफ जंगल मे मोबाइल का सिंगनल भी कम होता है। जिससे रास्ता भटके व्यक्ति को ढूंढने में काफी दिक्कतें पेश आती हैं। रेस्क्यू टीम में शामिल एएसआई चेतन चौहान ने बताया कि लापता व्यक्ति से फोन पर बात हुई जिस आधार पर करीब साढ़े छह बजे उक्त व्यक्ति मिल गया।
Recent Comments