Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 18, 2025

सेवानिवृत्त होने जा रहे प्रदेश के मुख्य सचिव, कौन होंगे प्रदेश के नए मुख्य सचिव

News portals-सबकी खबर (शिमला)

हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव आरडी धीमान 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। प्रदेश के नए मुख्य सचिव कौन होंगे इस बारे में अधिकारी पहेलियां बुझा रहे हैं। सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। आरडी धीमान को तत्कालीन मुख्य सचिव रामसुभग सिंह को जुलाई 2022 में हटाकर प्रदेश के शीर्ष नौकरशाह की यह नियुक्ति दी गई थी। रामसुभग सिंह को मुख्य सचिव के पद से हटाकर सरकार में प्रधान सलाहकार प्रशासनिक सुधार बनाया गया। इसके अलावा आईएएस अmuफसर निशा सिंह और संजय गुप्ता को भी प्रधान सलाहकार नियुक्त किया गया। निशा सिंह के पास प्रशिक्षण एवं विदेश संबंधी मामले दिए गए, जबकि संजय गुप्ता को जन शिकायत निवारण विभाग दिया गया। मुख्य सचिव बने आरडी धीमान 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। अगस्त 2021 में अनिल खाची को हटाकर रामसुभग सिंह को मुख्य सचिव, जबकि खाची को राज्य चुनाव आयुक्त बनाया गया था। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चल रहे 1988 बैच के एक अन्य अधिकारी अली रजा रिजवी भी आरडी धीमान से वरिष्ठ हैं। आरडी धीमान के बाद वरिष्ठता में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में चल रहे 1989 बैच के अधिकारी के. संजयमूर्थी हैं। उसके बाद 1990 बैच में अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त प्रबोध सक्सेना आते हैं। इन सभी अधिकारियों में से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू नया मुख्य सचिव किसे बनाते हैं। इस पर अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है।

Read Previous

प्रदेश में 10 दिन में तीसरी बार भूकम्प के झटके

Read Next

नए साल में करवाया जाएगा परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम, हर स्कूल से 50 बच्चे होंगे शामिल

error: Content is protected !!