Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 16, 2025

महिलाओं की चोटी काटने वाला गिरोह एक बार फिर सक्रिय,नकाबपोश दो महिलाओं ने एक लड़की चोटी काटी

News portals-सबकी खबर (कांगड़ा )

कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी क्षेत्र में महिलाओं की चोटी काटने वाला गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है। ज्वालामुखी के साथ लगती पंचायत कथोग में नकाबपोश दो महिलाओं ने शनिवार दोपहर 12 बजे 14 वर्षीय लड़की को पकड़कर उसकी चोटी काट दी। इसके बाद महिलाएं भाग गईं। लड़की के पिता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उनकी बेटी अपने चाचा के घर पढ़कर अपने घर वापस आ रही थी। रास्ते में करीब 50 मीटर क्षेत्र में मक्की के खेत थे।

लड़की खेत में पहुंची तो नकाबपोश दो महिलाओं ने उसे दबोच लिया और उसके बाल काट दिए। लड़की ने घर पर आपबीती सुनाई। लड़की सदमे में है। पिता ने रिश्तेदारों और गांव वालों को इकट्ठा कर बाल काटने वाली महिलाओं की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। ज्वालामुखी क्षेत्र में इस तरह की अजीबोगरीब घटना से दहशत का माहौल है। लोग आशंकित हैं कि कहीं दोबारा से चोटी गिरोह क्षेत्र में सक्रिय तो नहीं हो गया। इलाके में दो वर्ष पहले भी चोटी काटने की दर्जनों घटनाएं सामने आई थीं।

 

Read Previous

अब की बार रक्षाबंधन पर चीड़ की पत्तियों से बनी राखी से भाई की कलाई सजेगी

Read Next

नाहन के गोबिंदगढ़ मोहल्ला में शनिवार देर रात्री एक और कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आया

error: Content is protected !!