Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 10, 2025

राज्यपाल ने वन समृद्धि-जन समृद्धि’’ आम्बवाला-सैनवाला स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों से किया संवाद

News portals-सबकी खबर (नाहन ) राज्यपाल  शिव प्रताप शुक्ल ने आज नाहन में हिमाचल प्रदेश वन विभाग के तहत वन मण्डल नाहन के ‘‘वन समृद्धि-जन समृद्धि’’ आम्बवाला-सैनवाला स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों से संवाद  किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह से जुड़ी ये महिलाएं जहां वन संरक्षण का कार्य कर रही हैं वहीं जंगलों में लगने वाली आग की घटनाओं से बचाव के लिए लोगों को भी जागरूक कर रही हैं। उन्होंने वन विभाग को इन्हें और अधिक जमीन उपलब्ध करवाने के लिए कहा ताकि जहां ये वन उत्पादों को और उगा सकें वहीं इन उत्पादों को और विस्तार दे सकते हैं।
उन्होंने समूह की महिलाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह वन संरक्षण की दिशा में अच्छा काम कर रही हैं और विशेषकर औषधीय पौधों को उगाकर वे जागरूकता का काम भी कर रही हैं।
इस अवसर पर,  वन मण्डलाधिकारी सौरभ ने राज्यपाल का स्वागत किया। विधायक अजय सोलंकी उपायुक्त सुमित खिमटा तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे। इससे पूर्व, राज्यपाल ने त्रिलोकपुर मंदिर न्यास द्वारा संचालित गौशाला का भ्रमण भी किया।
बाद में, वह सुकेती फॉसिल पार्क व संग्रहालय भी गए। उन्होंने इस संग्रहालय में संरक्षित रखे गए जीवाश्म के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने यहां रुद्राक्ष का पौधा भी रोपित किया।

Read Previous

जानिए हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल के निर्णय

Read Next

सिरमौर : पंचायती राज के उप-चुनाव में 10 पदों में से 7 निर्विरोध व 3 मतदान से हुए निर्वाचित

error: Content is protected !!