Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 16, 2025

मंदिर में शीश निभाने गई नवविवाहिता लाखों रुपए का चूना लगाकर नौ दो ग्यारह,सुसराल पक्ष के रातों की नींद हराम

News portals-सबकी खबर (डेस्क ऊना )

हिमाचल प्रदेश में जिला ऊना के अंतर्गत आने वाले  विकास खंड अंब के तहत बेहड़ जसवां में मैरिज ब्यूरो के माध्यम से हुई शादी के नौ दिन बाद नवविवाहिता करीब चार लाख का चूना लगाकर फरार हो गई। उक्त घटना के बाद सुसराल पक्ष के रातों की नींद हराम हो गई है। बेहड जसवां निवासी एक युवक की मैरिज कार्यालय जालंधर (पंजाब) के संपर्क में आने के बाद उनके माध्यम से एक करीब 24 वर्षीय लड़की से आठ अक्तूबर को शादी हुई। इसके बाद विवाहिता सुसराल के घर आ गई। शादी के बाद परिवार वालों ने शादी की खुशी में गांववासियों को पार्टी देकर शादी की अन्य रस्म पगड़ी निभाने के बाद 17 अक्तूबर को बाबा बालक नाथ में नई दुल्हन को शीश निभाने के लिए ले गए।

इसी दौरान शीश निभाने के बाद विवाहिता वॉथरूम का बहाना बना कर फरार हो गई। जब घर आकर देखा तो चार तोले सोने का सेट, एक सोने की अंगूठी, शगुन के 20 हजार सहित, 60 हजार कैश व एक मोबाइल भी गायब है। उक्त घटना के बाद परिवार खुद को ठगा महसूस कर रहा है। पीडि़त पति ने इस बारे में पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।

Read Previous

पहाड़ी क्षेत्र में यहाँ तेजी से पांव पसार रहा है नशे का धंधा

Read Next

प्रदेश में कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने के लिए आशा वर्कर्ज को फिर से मैदान में

error: Content is protected !!