Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

April 2, 2025

प्रदेश के पर्यटन स्‍थलों में ताजा बर्फबारी से चहके सैलानी |

Newsportals- सबकी खबर (शिमला )

प्रदेश में बर्फीला तूफान चलने की चेतावनी के बीच ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई है। शिमला के आसपास के इलाकों में बर्फ गिर रही है। प्रदेश की चोटियों और स्थानों पर बर्फबारी ने समूचे प्रदेश को ठंड की चपेट में ले लिया है। शिमला आैर आसपास के क्षेत्रों में भी बर्फबारी की संभावना है। वीरवार को सुबह से बर्फबारी हो रही है। किन्नौर के कल्पा में 3.5 सेंटीमीटर और केलंग में 2.5 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है। पर्यटन स्‍थलों में ताजा बर्फबारी से सैलानी चहक गए हैं। हालांकि, प्रशासन की ओर से जारी किए अलर्ट के कारण सैलानी होटलों से बाहर नहीं निकल रहे हैं।


राजधानी सहित साथ लगते क्षेत्रों में वर्षा का क्रम जारी है। शिमला के कुफरी में तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। शुक्रवार के लिए कुल्लू, शिमला, किन्नौर और लाहुल स्पीति में भारी बर्फबारी व वर्षा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने वीरवार के लिए पांच जिलों कांगड़ा, कुल्लू, मंडी शिमला और लाहुल स्पीति के लिए भारी बर्फबारी व वर्षा के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इस बर्फबारी व वर्षा को कृषि अौर बागवानी के लिए संजीवनी बताया जा रहा है। बागीचों में नए पौधों को लगाने के साथ खुदाई आदि का कार्य शुरू हो सकेगा और गेहूं, मटर व अन्य फसलों के लिए बेहतर बताया जा रहा है।


वीरवार और शुक्रवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भारी बर्फबारी व वर्षा की संभावना है। शुक्रवार के लिए आॅरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। -मनमोहन सिंह, निदेशक, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला।

Read Previous

राजगढ में आग लगने से 8 कमरों का 2 मंजिला मकान जलकर राख |

Read Next

यूनेस्को की निगरानी समिति ने कालका-शिमला हेरिटेज रेलवे ट्रैक का किया निरीक्षण |

Most Popular

error: Content is protected !!