Newsportals-सबकी खबर (नाहन)
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले की रहने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ईशीता पुंडीर विवाद टिप्पणी करने के बाद फंस गई हैं । उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें फौजी जवानों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की । वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने माफी मांगी है, लेकिन लोगों का गुस्सा फूटा है ।पूर्व सैनिकों ने युवती के खिलाफ शिकायत दी है । कांग्रेस नेता ने भी एसपी को शिकायत पत्र भेजा है। पूरा मामला अब तूल पकड़ गया है ।
जानकारी के अनुसार, ईशीता पुंडीर ने एक वीडियो में कहा कि एक फौजी बंदा देश और धरती माता के लिए काफी लॉयल होता है, लेकिन वह कभी अपनी पत्नी और गर्लफ्रेंड के साथ लॉयल नहीं होता है । उन्होंने कहा कि मैंने ऐसे मामले काफी सुने हैं । हालांकि, वह सबकी बात नहीं कर सकते हैं । लेकिन 90 फीसदी फौजी ऐसे होते हैं, जिनके बैकअप में चार पांच लड़कियां होती हैं। बहुत सी लड़कियां मेरे साथ एग्री होंगी । वह कहती हैं कि मेरे साथ तो ऐसा नहीं हुआ है, लेकिन रिएलिटी होती है । जब वो घऱ छुट्टी आते हैं तो पांच पांच लड़कियां घुमाते हैं।
हालांकि ईशीता पुंडीर ने इस वीडियो पर विवाद बढ़ते देख माफी मांगी और कहा कि मैं दिल से माफ़ी मांगती हूँ, उन सभी लोगों से, जिन्हें मेरी किसी बात या वीडियो से ठेस पहुँची हो। मेरा इरादा कभी भी किसी को दुख पहुँचाने का नहीं था, लेकिन अगर अनजाने में ऐसा हुआ है । तो मुझे सच में उसका अफसोस है। हम सब इंसान हैं और हमसे गलतियाँ होती हैं… लेकिन अपनी गलती को मान लेना ही सबसे बड़ी बात होती है ।नफरत फैलाना आसान है, लेकिन प्यार और समझदारी दिखाना ही असली ताकत है। थैंक्यू यू उन लोगों का जो मेरे साथ खड़े रहे… और सॉरी उन लोगों से जिन्हें मैंने हर्ट किया ।
देश के फौजी जवानों को लेकर उनकी वीडियो से सोशल मीडिया पर खासा ऊबाल है।
उधऱ, मामले को लेकर सिरमौर जिले के ददाहू थाने में ईशीता के खिलाफ शिकायत दी गई है और कार्रवाई की मांग की गई है ।शिकायत पत्र में कहा गया है कि ईशीता के खिलाफ पूर्व सैनिकों ने बीएनएस की कई धारों के तहत कार्रवाई करने के लिए पुलिस से अपील की है । मंडी जिले के सरकाघाट के कांग्रेस नेता यदोपति ठाकुर ने भी ईशिता पुंडीर की फौजियों को लेकर की आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर एसपी सिरमौर को लिखित भेजी है। उन्होंने मांग की कि ईशिता के खिलाफ केस दर्ज किया जाए. इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
शिकायत देने के बाद रिटायर्ड नायब सूबेदार बृजमोहन ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि ईशिता पुंडीर के अधिक फॉलोअर पाकिस्तान तथा बांग्लादेश से हैं और उन्हें आशंका है कि देश के फौजियों को बदनाम करने के लिए वीडियो आईएसआई एजेंट के कहने पर बनाया होगा। आरोप है कि इशिता इससे पहले भी कई विवादित पोस्ट कर चुकी हैं।बता दे कि ईशीता पुंडीर सिरमौर जिले के नौहराधार के देवामानल गांव की रहने वाली हैं।फेसबुक पर ईशीता के 35 लाख फालोअर्स हैं. वह अक्सर वीडियो डालती रहती हैं ।यूट्यूब पर भी उनके 1.23 लाख सबस्क्राइबर्स हैं।

